लोहरदगा। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में रजिस्ट्रेशन का समय अवधि बढ़ाने के बाबजूद सेन्हा प्रखंड के किसान ऑनलाइन करवाने के लिए लगा रहा प्रज्ञा केंद्र का चक्कर नही खुल रहा साइड लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र को सुखाड़ घोषण किया गया है। और इसके एवज में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना लाया गया है। जिसके माध्यम से किसानों को आर्थिक सहयोग किया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाते हुए केवाईसी करवाने का प्रबधान है। परंतु नये किसान का ऑनलाइन करने में प्रज्ञा केंद्र संचालक को समस्या आ रहा है। बताया जाता है कि सरकार द्वारा जारी साइड नही खुलने के कारण आज भी ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन में कठिनाई हो रहा है। और किसान भी अपना काम छोड़ तीन हजार पांच सौ रुपया प्राप्त करने तथा सरकारी सहयोग का लाभ उठाने में नितदिन प्रज्ञा केंद्र का चक्कर लगा रहा है। प्रज्ञा केंद्र संचालक बिनय कुमार,ने बताया कि 30 नवम्बर तक ऑनलाइन करने का समय सीमा निर्धारित किया गया था। जिसमें शत प्रतिशत किसानों का रजिस्ट्रेशन नही होने पर ऑनलाइन समय अवधि 15 दिसम्बर किया गया है। लेकिन साइड नही खुलने के कारण आज भी समस्या बना हुआ है। जिसकी सूचना कृषि पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को दिया गया है।
प्रज्ञा केंद्र में नही खुला साइट, किसान रजिस्ट्रेशन कराने से रहे वंचित
