लोहरदगा। किस्को प्रखंड के नारी नवाडीह में बोलेरो चालक संघ की ओर से तालिमी मिशन, गुलशन ए इस्लाम एवं मदरसा गरीब नवाज में मुस्लिम धर्मावलम्बियों के सबसे पवित्र माह माहे रमजान के मौके पर इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें गणमान्य व्यक्ति शामिल होकर आपसी भाईचारे का सन्देश दिया। इस मौक़े पर आजान शुरू होते ही सभी ने एक साथ रोजा खोला। मौके पर बोलेरो चालक संघ के पदाधिकारियों ने कहा रोजे के मौके पर इफ़्तार पार्टी करा कर आपसी भाईचारा बढ़ाना उद्देश्य है। साथ ही कहा गया की रोज़े से सेहत में तंदुरुस्ती आती है। रमजान बरकत की महिना है औऱ रमजान आपसी भाईचारगी का संदेश देता है। वहीँ इस दौरान क्षेत्र एवं देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। मौके पर आज़ाद अंसारी, इरशाद अंसारी, तनवीर आलम, हाशिम अंसारी, बबलू अंसारी, कलीम अंसारी, जिलानी अंसारी, ओबेदुल अंसारी, हुसैन अंसारी, अल्ताफ हुसैन हुसैन अंसारी आसिफ अंसारी सहित अन्य मौजूद रहे.
नारी नवाडीह में इफ़्तार का हुआ आयोजन, देश में अमन चैन की मांगी गई दुआ
