सेन्हा। सेन्हा प्रखंड मुख्यालय के सेन्हा राम मूहल्ला में डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान झारखंड कर नवा मंजर संस्था के कलाकारों द्वारा अतिथियों को स्वागत किया गया और कार्यक्रम को आगे बढाते हुए अतिथियों एवं स्थानीय ग्रामीण महिला पुरुष के द्वारा पुष्प अर्पित की गई। जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने भारत रत्न डॉ0 भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पुष्प अर्पित की. उन्होंने कहा बाबा साहेब के बताए गए मार्ग पर चलने तथा उसे जीवन मे उतारने की जरूरत है. साथ ही शिक्षा पर जोर देते हुए आने वाले पीढ़ी को ज्ञानवान बनाने को लेकर ग्रामीणों से अपील किया. डॉ0 आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प एवं दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार चोपड़ा ने कहा भारतीय संविधान लागू के पूर्व 299 सदस्य द्वारा संविधान लिखा गया था। जो 26 नवम्बर 1949 में कार्य को पूर्ण कर 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। बताते हुए संक्षिप्त में उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्गदर्शन पर चलने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही संविधान के दायरे में रहकर ही बाबा साहेब के आदर्शों का पालन करने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा, सेवनिर्मित चतुर्थवर्गीय कर्मचारी रमेश राम, परमेश्वर राम के अलावे सुनील राम, संदीप राम, बिनोद राम रूपेश राम सहित राम मुहल्ला के महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल थे।
डॉ0 भीमराव अंबेडकर के मार्गदर्शन पर चलने तथा आने वाले पीढ़ी को ज्ञानवान बनाने का किया अपील
