इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने गांव समाज व देश की सलामती का मंगा दुआ

लोहरदगा। सेन्हा प्रखंड मुख्यालय ग्राम स्थित गौसिया मस्जिद के समीप मैदान में आयोजित इफ्तार पार्टी में सैकड़ों रोजेदार के अलावा आम खास हुए शामिल. रमजान माह के अंतिम सप्ताह से ज्यादा रोजा पूरा हो चुका है. वही रोजा इफ्तार का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ने लगा है। सोमवार को गौसिया मस्जिद के समीप दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में सैकड़ों की संख्या में रोजेदार स्थानीय एवं आसपास के रोजेदार लोग शरीक हुए। रोजा खोलने के पूर्व रोजेदारों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में अमन चैन एवं सौहार्द कायम को लेकर दुआ मांगा। इफ्तार पार्टी में सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर सभी ने फल सेवन कर रोजा इफ्तार किया। और खजूर एव पानी शरबत से रोजा खोला। मौके पर गौसिया मस्जिद के इमाम सफी अहमद ने कहा की माह रमजान की आखरी असुरा है. इसमें अल्लाह से रो रो कर अपना गलती की माफ़ करने की दुआ करें अल्लाह माफ़ अवश्य करेगा। रोजा तभी अल्लाह के यहां कबूल होगा की आप सदका फित्र निकाल कर गरीब यतीम अनाथ जरूरतमंद को दें यह सदका ए फित्र ईद की नमाज से पहले पहल घर के प्रति मेंबर का देना है. मौके पर मौलाना सफीक अहमद, सदर इम्तियाज अंसारी, जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, नईम अंसारी, सचिव कसमुल अंसारी, प्रिंस अंसारी, 20सूत्री अध्यक्ष अफरोज आलम, थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, मुस्ताक अंसारी, रूस्तम सफीक मोखतार, मुस्तफा अंसारी, सादिक अंसारी, सैफ अली, बसीर अंसारी, नाजिम अंसारी, समीम अंसारी, मुख्तार अंसारी, मनार अंसारी, तबारक अंसारी सहित सैकड़ों रोजेदार शामिल थे।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *