लोहरदगा। लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान शुक्रवार को एक बार फिर माओवादी और सुरक्षाबल आमने-सामने हुए हैं। इस बार लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती पर पेशरार थाना क्षेत्र के लावापानी इलाके में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोलियां चली। जिसमे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।हालांकि मुठभेड़ में माओवादी बच निकलने में कामयाब हुए। मुठभेड़ की घटना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा सतर्कता के साथ पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें सुरक्षा बलों ने एक इंसास राइफल बरामद किया है। इसके बाद भी सर्च अभियान को जारी रखा गया है।
घटना में नक्सली हुए हैं घायल
सूत्रों की मानें तो इस घटना में नक्सली घायल हुए हैं। हालांकि अब तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा बलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अभियान के दौरान जब मुठभेड़ की घटना हुई तो नक्सली को गोली लगी। जिसके बाद घायल नक्सली हथियार छोड़कर किसी प्रकार अपने साथियों के साथ वहां से बच निकला है।
लोहरदगा जिले में लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मुठभेड़ की यह आठवीं घटना है। इससे पुलिस के हौसले बुलंद हैं।