लोहरदगा। लोहरदगा आजसू पार्टी कार्यालय में 21 फरवरी को आजसू जिला कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें पार्टी की मज़बूती सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गयी।जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भारती ने कहा कि पार्टी के लिए कहीं भी मेरी जरूरत पड़े हमेशा खड़ा रहूंगा। पूर्व विधायक स्व कमल किशोर भगत के सपना को हमसब मिलकर साकार करेंगे। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने पंचायत में और अपने क्षेत्र में लग जाए, और आम जनो की समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास करें। सभी प्रखंडों एवम पंचायतों में जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम को जल्द से जल्द पूर्ण करें कार्यक्रम में मुख्य रूप से, कार्यकारी अध्यक्ष राम नारायण प्रसाद जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी रामचंद्र गिरी संगठन सचिव अरविंद पाठक जिला महासचिव विलियम कुजुर जिला कोषाध्यक्ष संजू सिंह महिला जिला अध्यक्ष अनीता साहू अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाहिद अंसारी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेश साहू एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भैया राम उप आईटी सेल के जिला प्रभारी राहुल कुमार चौधरी जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर मुन्ना अग्रवाल साजिद कलाल बुद्धेश्वर उरांव कुडू प्रखंड अध्यक्ष कलीम खान लोहरदगा नगर अध्यक्ष अशोक साहू कुलेश्वर साहू किसको प्रखंड अध्यक्ष शनिचरवा किसान अनिल साहू नवाज खान चंद्रेश भगत मुमताज अंसारी के अतिरिक्त जिला कार्यसमिति के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे|
आजसू जिला कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन
