सेन्हा/लोहरदगा। सड़क दुर्घटना में सेन्हा थाना के समीप शुक्रवार को बाइक सवार दो युवक घायल प्रशासन की मदद से इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल सेन्हा थाना अंतर्गत तोड़ार पखन टोली से सेन्हा आने के दौरान थाना के समीप एन एच 143 ए पथ पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गया। घटना के पश्चात घायल की पहचान तोड़ार पखन टोली निवसी राजेन्द्र उराँव के 20 वर्षीय पुत्र मुकेश उराँव के रूप में किया गया जिसे शरीर के कई हिस्सों में हल्की चोटें आई है। वहीं दूसरा युवक 28 वर्षीय भैयाराम उराँव पिता स्वर्गीय चुयूं उराँव के रूप में किया गया। जिसके पैर में गम्भीर चोट आने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि दोनों युवक तोड़ार पखन टोली से बाइक जे एच 07डी 5602 पर सवार हो सेन्हा आ रहा था। कि विपरीत दिशा से घाघरा की ओर जा रही मालवाहक पिकअप अनियंत्रित हो बाइक सवार को अपने चपेट में लेते हुए घटना को अंजाम दे कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सूरज प्रसाद के निर्देश पर क्षेत्र गश्ती पुलिस जांचपड़ताल में जुट गई। जानकारी के अनुसार बता दें कि घटना में भैयाराम उराँव के पैर में गम्भीर चोटें आई है। जिसका इलाज सेन्हा समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में चल रहा है। चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि दोनों युवक खतरे से बाहर है। फिलहाल दोनो घायल का प्राथमिक उपचार चल रहा है। इलाज के उपरांत दोनो को घर भेजे जाने की बात कही गई।
मालवाहक पिकअप बाइक सवार को लिया चपेट में दो युवक घायल जांच में जुटी पुलिस
