दीपक कुमार,झारखंड उजाला संवाददाता
हुसैनाबाद,पलामू: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सद्भावना भवन, जपला में सम्पूर्ण विश्व में, विशेषकर भारत में, दिव्य गुणों से परिपूर्ण, 16 कलाओं से युक्त तथा पूर्णतया निर्विकार श्री कृष्ण की जन्माष्टमी पर्व पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। जपला सेवाकेंद्र की ब्रह्माकुमारी ने अपने केन्द्र, सद्भावना भवन में बच्चों नव्या, अंशिका, श्रुति, प्रिंसी, स्नेहा, पीहू, बीके वंदना, इक्षा, चेरी के साथ नन्हे कृष्ण और उनकी सहेलियों (गोपियों) का अभिनय करके, बड़े उत्साह और खुशी के साथ श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उत्सव मनाया। बच्चों ने कई सुंदर नृत्य प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह, समाजसेवी कर्नल संजय कुमार सिंह, मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप-प्रज्ज्वलित कर की गई। मंच के संचालन बीके नीरज भाई ने किया। बीके नम्रता व बीके लाली बहन ने अतिथियों को ईश्वरीय सौगात से सम्मानित किया। मौके पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए बीके प्रियंका दीदी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने से अलौकिक उमंग और आध्यात्मिक समृद्धि आती है। मौके पर बीके धीरज, बीके मनोज भगत, रेखा बहन, वंदना बहन, राम नरेश यादव, धर्मेंद्र कुमार, संतोष गुप्ता, भगवान प्रसाद, अभिमन्यु सिंह, सुरेंद्र कंसाकर, दिनेश तिवारी, डॉ. मलय रॉय, डॉ. गया, प्रियंका, कृष्ण प्रसाद, आनंद किशोर, कुसुम माता, शोभा देवी समेत सैकड़ों जिज्ञासु उपस्थित थे