लोहरदगा। कैरो प्रखण्ड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को अंचलाधिकारी कमलेश उरांव,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पवन कुमार महतो,थाना प्रभारी संखनाद उरांव के संयुक्त अध्यक्षता में मुस्लिम धर्मावलम्बियों का सबसे बड़ा पर्व ईदुलफितर को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।मौके पर सभी मिलजुलकर शांतिपूर्वक त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पवन कुमार महतो ने कहा हमे किसी प्रकार अफवाह में ध्यान न दें,मिलजुलकर आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाए।अंचलाधिकारी,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,व थाना प्रभारी ने त्योहार के साथ साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन को मदद करने की बात कही,उन्होंने चुनाव संबधी जानकारी भी दिए।मौके पर एस आई देवनाथ मरांडी,मुखिया गौत्री देवी,विजय कुमार एक्का,कांग्रसे प्रखण्ड अध्यक्ष सह बिससूत्री अध्यक्ष अनीश अहमद,बिससूत्री सदस्य इंतखाब आलम,जे एम एम के केंद्रीय सदस्य सह बिससूत्री सदस्य समीद अंसारी, जे एम एम प्रखण्ड अध्यक्ष मो सजाद,जमील अख्तर,मुर्शिद आलम,बिपिन सिंह,नाजिर आलम खान,महताब आलम,जुबैर अंसारी, आजम अंसारी,मुजाहिर अंसारी,महादेव उरांव,कयूम अंसारी,मोहसिन अंसारी आदि उपस्थित थे।