रांची। पथ निर्माण विभाग संवर्ग के 17 सहायक अभियंताओं को कार्यपालक अभियंता के वेतनमान (वेतनमान मैट्रिक्स लेबल-11)में प्रोन्नति दी गयी. सभी इंजीनियर वर्तमान में प्रभारी कार्यपालक अभियंता के पद पर विभिन्न पथ प्रमंडल में कार्यरत हैं. इस संबंध में पथ निर्माण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है. सभी इंजीनियरों को कहा गया कि वे वर्तमान पदस्थापन स्थान पर ही बने रहेंगे. यह प्रोन्नति रिट याचिका डब्लूपीएस एस 3027,2016 एवं संलग्न अन्य समरूप वादों में झारखंड हाइकोर्ट द्वारा पारित आदेश से प्रभावित होगी.
इन्हें मिली प्रोन्नति,यहां पदस्थापित हैं
विजय कुमार सिन्हा-एनएच गुमला, देवाशीष-अग्रिम योजना अंचल रांची,राजेंद्र प्रसाद- गिरिडीह, रघुवंश चौधरी- मनोहरपुर, संजय कुमार-गुण नियंत्रण प्रमंडल सं-1 रांची, प्रेम प्रकाश सिंह- पथ प्रमंडल बोकारो,सत्येंद्र प्रसाद सिंह-एनएच पथ हजारीबाग, अभिनेंद्र कुमार-नगर विकास विभाग,नसीम अली-भवन निर्माण रांची, मनोज कुमार वर्मा- एनएच गुण नियंत्रण प्रमंडल-संख्या-4, सैफुल्लाह अंसारी-भवन निर्माण रांची, अभय कुमार राय-भवन निर्माण रांची, श्रवण कुमार-ग्रामीण कार्य विभाग रांची, विजय रंजन कुमार-सीडीओ पथ रांची, इमिल कंडुलना-ग्रामीण कार्य विभाग, राजीव रंजन कुमार मुंडा- पथ रामगढ़,शिवशंकर प्रसाद-भवन निर्माण रांची.